रोजगार दो न्याय दो पोस्टर लांच के साथ युवा कांग्रेस ने की अभियान की शुरूआत




जांजगीर-चाम्पा । केन्द्र की मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा चुनाव पूर्व प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के वादाखिलाफी के विरूद्ध देश के बेरोजगार युवाओं की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व में आयोजित युवा कांग्रेस की विशेष बैठक में उपस्थित जिला युंका के प्रभारी महासचिव भावेन्द्र गंगोत्री, विधायक ब्यास कश्यप, इंका नेता दिनेश शर्मा, न.पा. अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्षद्वय विवेक सिसोदिया व रफीक सिद्धिकी, नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ भूवनेश्वर केशरवानी, पूर्व एल्डरमेन हीरा उपाध्याय एवं अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोजगार दो न्याय दो पोस्टर लांच कर अभियान की शुरूआत की गई।

अभियान को लेकर भावेन्द्र गंगोत्री ने बताया कि देश के युवाओं से केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी के विरोध में एवं बेरोजगारों के हक की लड़ाई लड़ने रोजगार दो न्याय दो कार्यक्रम की शुरूआत युवा कांग्रेस करने जा रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को हक मिलने तक संघर्ष जारी रखना है इस अभियान के समर्थन करने वाले युवाओं को हिस्सा बनाने 8860812345 नम्बर में मिस्डकॉल के माध्यम से जोड़ा जायेगा। युंका अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को आईना दिखाने जिले के युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता युवाओं के बीच पहुंचकर रोजगार के मुद्दे पर चर्चा कर तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये उन्हें ऑनलाईन या ऑफलाईन फार्म भरकर जोड़ने का कार्यकम प्रारंभ किया जायेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ऋषिकेश उपाध् याय, सभापति रामविलास राठौर, रफीक खान, रमेश सितलानी, राजा सिद्धिकी, मयंक थवाईत, आकाश तिवारी, संस्कार राठौर, लाला जायसवाल, महेन्द्र कश्यप, राजा खान, कमल सिंह मरावी, आकाश सिंह, तुलेश्वर कौशिक, चन्द्रशेखर कौशिक, मोतीलाल पटेल, अमन तिवारी, हर्ष शुक्ला, पप्पू यादव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.