वेलकम डिस्टीलरी फैला रहा प्रदूषण और बीमारी,

अपशिष्ट पदार्थ को करा रहा अमाली सोसायटी के डंप


डिस्टीलरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एस डी एम से की गई शिकायत,

आंदोलन की दी गई चेतावनी

कोटा – बिलासपुर जिले के कोटा ब्लाक के छेरकाबांधा स्थित शराब फैक्ट्री से निकले अपशिष्ट को धान मंडी सोसायटी के पास ड्राई करने डंप कर दिया गया है जिसके कारण हमेशा की तरह एक बार फिर से वेलकम डिस्टलरी सुर्खियों में आ गया है



इस मामले में जनपद पंचायत सदस्य ललीता देवांगन ने एसडीएम कोटा से लिखित शिकायत की है कि वेलकम से निकले अपशिष्ट पदार्थ को अमाली सोसायटी के सामने डमप किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में भारी दुर्गध फैल जाता है और धान बेचने आए किसानों को इससे दिक्कत होती है । वेलकम के अपशिष्ट से क्षेत्र का पर्यावरण भी खराब हो रहा है ।

कोटा के छेरकाबांधा में स्थित वेलकम डिस्टलरी के द्वारा पूरे क्षेत्र में प्रदुषण फैलाने का काम किया जा रहा है लेकिन जब वेलकम के सीईओ से सीएसआर फंड से इन गांवों के लिए काम करने की बात की जाती है तो उनके द्वारा सिर्फ जहां फैक्ट्री स्थित है उसी गांव में सीएसआर फंड के उपयोग करने की बात की जाती है यदि फैक्ट्री जब उसी गांव में अपना बजट खर्च करती है तो फिर उसे दुसरे पंचायतों में अपशिष्ट पदार्थ डंप करने का कोई अधिकार नहीं रह जाता ।

वेलकम के द्वारा क्षेत्र में फैलाए जा रहे प्रदुषण और दुषित करते पर्यावरण की कई बार शिकायत उच्च अधिकारियों से हो गई है लेकिन अधिकारियों के द्वारा सिर्फ दिखावे के लिए नोटिस निकाल दी जाती है ।

अब सवाल ये भी उठता है कि आखिर पर्यावरण विभाग शराब फैक्ट्री से सबंधित नियमों की अनदेखी क्यों कर रहा है l सुत्रों की माने तो कई बिन्दुओं पर एनजीटी से व छत्तीसगढ़ अबकारी आयुक्त से शिकायत की जाने वाली है l

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.