विष्णु भैया सरकार में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 5000 पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, घोषित हुई तारीखें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2026 में 5000 नवीन शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही की जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इन पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विष्णु भैया सरकार के कार्यकाल में शिक्षकीय पदों पर प्रस्तावित इस भर्ती में अलग-अलग संवर्गों के पद शामिल किए गए हैं। जारी विवरण के अनुसार कुल 5000 पदों में ई-संवर्ग के 2227 और टी-संवर्ग के 2773 पद हैं।

5000 पदों में किस पद पर कितनी भर्ती?

भर्ती के तहत सबसे अधिक पद सहायक शिक्षक के हैं। इसके अलावा सहायक शिक्षक प्रयोगशाला, शिक्षक और व्याख्याता के पद भी शामिल किए गए हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

पदई-संवर्गटी-संवर्गकुल पद
सहायक शिक्षक79514972292
सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला)15050200
शिक्षक8587961654
व्याख्याता424430854
कुल222727735000

व्याख्याता के 854 पद भी शामिल

शिक्षकीय भर्ती में व्याख्याता के 854 पद भी शामिल हैं। इनमें ई-संवर्ग के 424 और टी-संवर्ग के 430 पद बताए गए हैं। अलग-अलग विषयों के पदों को लेकर भी अभ्यर्थियों में खासा उत्साह है।

  गौरेला-पेंड्रा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 20 से अधिक ग्रामीण घायल

29 नवंबर को परीक्षा की संभावित तारीख

भर्ती से जुड़ी उपलब्ध जानकारी में परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 बताई गई है। हालांकि अभ्यर्थियों को परीक्षा की अंतिम तारीख, आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों के लिए विभाग द्वारा जारी होने वाले अधिकृत विज्ञापन का इंतजार करना होगा।

युवाओं के लिए रोजगार का अवसर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से पहले भी युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और कौशल के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में मुख्यमंत्री ने शिक्षक एवं सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की जानकारी भी दी थी। 0

अब लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी के मुताबिक वर्ष 2026 में 5000 नवीन शिक्षकीय पदों पर भर्ती की कार्यवाही सामने आने से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे भर्ती से संबंधित आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद ही आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता संबंधी अंतिम जानकारी को मानें।

खास बात: छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 के लिए कुल 5000 शिक्षकीय पद प्रस्तावित हैं, जिनमें सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला), शिक्षक और व्याख्याता के पद शामिल हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.