प्लेटफार्म में चढ़ा ट्रेन, टूटा प्लेटफार्म मची हड़कंप चालक को रेलवे ने किया निलंबित




बिलासपुर। जोन मुख्यालय बिलासपुर में उस समय भगदड़ की स्थिति बन गई जब ट्रेन का इंजन प्लेटफार्म में आ गया। प्लेटफार्म के इंजन में चढ़ने से प्लेटफार्म टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया और प्लेटफार्म में लगे टाइल्स टूट गए। घटना देर शाम घटित हुई।



शाम करीबन 8:00 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंजन खड़ा था। जबकि एक्सप्रेस की सारी बोगियों को अलग कर साफ सफाई के लिए यार्ड में ले जाया जा चुका था। शाम करीबन 8:00 बजे लोको पायलट इंजन को शंटिंग कर रहा था। शंटिंग
के दौरान इंजन को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना था। जिस जगह इंजन खड़ी हुई थी उस जगह पटरी खत्म होती है और प्लेटफार्म शुरू होती है। इसलिए उस जगह को शंटिंग प्लेटफार्म कहा जाता है। यहां लोको पायलट को पटरियों पर रिवर्स करना था। पर लोको पायलट ने इंजन को रिवर्स करने के बजाय आगे प्लेटफार्म की ओर बढ़ा दिया। जिसके चलते इंजन प्लेटफार्म में चढ़ गई और प्लेटफार्म का डेड एंड क्षतिग्रस्त हो गया। साथी प्लेटफॉर्म की टाइल्स वगैरह भी टूट गई।

प्लेटफार्म नंबर 8 सारे प्लेटफार्म से अलग हटकर है जिसके चलते यहां यात्रियों की चहल कदमी कम थी इसलिए यहां किसी भी तरह की जनहानी नही हुई। साथ ही किसी भी किस्म का यातायात भी प्रभावित नहीं हुआ। घटना के बाद यात्रियों में वहां भगदड़ मच गई और लोगों की भीड़ प्लेटफार्म नंबर 8 में जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार लापरवाही बरतने वाले लोको पायलट को निलंबित कर दिया गया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.