अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 1500 पौधों का रोपण

अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 1500 पौधों का रोपण

कोरबा। अदाणी कोरबा पावर लिमिटेड (KPL), पताड़ी में 5 जून से शुरू हुआ विश्व पर्यावरण सप्ताह-2026 सोमवार को बेहद उत्साह के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश देते हुए बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया और सिंगल-यूज प्लास्टिक को कम करने के लिए जूट बैग बांटे गए।

समारोह के मुख्य अतिथि केपीएल के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री समीर कुमार मित्रा थे। इस अवसर पर केपीएल प्रोजेक्ट साइट हेड श्री ए राजागुरु सहित कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

1500 पौधों का रोपण और जूट बैग का वितरण:

इस वर्ष पर्यावरण सप्ताह की थीम “प्रकृति से प्रेरित जलवायु संरक्षण — हमारे भविष्य के लिए” रखी गई थी। इसके तहत पर्यावरण और बागवानी विभाग के संयुक्त प्रयास से प्लांट परिसर और कॉलोनी क्षेत्र में लगभग 1,500 पौधे लगाए गए। साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक का उपयोग कम करने के उद्देश्य से 700 जूट बैग भी वितरित किए गए।

समारोह में मुख्य अतिथि श्री समीर कुमार मित्रा ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। हमें केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि उनकी पूरी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।”

  CG:– आईपीएस डांगी पर लगाए गए आरोपों में नया मोड़, शिकायतकर्ता महिला का ऑडियो वायरल — कहा, “यौन उत्पीड़न जैसी कोई बात नहीं, सीनियर ऑफिसर बुलाएंगे तो मैं जाकर सब बता दूंगी”

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची:

पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (Quiz) के विजेता:

KPL प्रोजेक्ट वर्ग: रजत श्रीवास्तव (प्रथम), सायदीप पांडेय (द्वितीय), सुरेश भटनागर (तृतीय)

एग्जीक्यूटिव वर्ग: पंकज सोनी (प्रथम), अभिजीत आटकरे (द्वितीय), जान्हवी भांडरकर व मनोज तिवारी (संयुक्त रूप से तृतीय)

नॉन-एग्जीक्यूटिव वर्ग: कुसलेश्वर सिंह राठिया (प्रथम), शशि कुमार भारद्वाज (द्वितीय), शोविंद कुमार (तृतीय)। सांत्वना पुरस्कार: साधना दिव्या

कॉलोनी महिला वर्ग: खुशबू सिंह (प्रथम), साई प्रजन्ना मुला (द्वितीय), अपर्णा रक्षित (तृतीय)

चित्रकला एवं मॉडल प्रतियोगिता के विजेता:

जूनियर वर्ग (चित्रकला): अनविका मिश्रा (प्रथम), तान्या पटेल (द्वितीय), प्रणिका सोनी (तृतीय)

सीनियर वर्ग (चित्रकला): दृष्टि साहू (प्रथम)

कर्मचारी वर्ग (चित्रकला): भीम चौहान (प्रथम), उर्वशी गोरे एवं मंजू पाटले (संयुक्त रूप से द्वितीय)

मॉडल प्रतियोगिता: शैजल महंत एवं मिहिका सिन्हा की टीम (प्रथम)

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प:

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री मित्रा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। समारोह में मौजूद सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और क्षेत्र में हरित विकास को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.