Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत जय मां सिद्धि महिला स्व-सहायता समूह ग्राम पंचायत महीदही ब्लॉक साजा द्वारा होली त्योहार के मद्देनज़र तैयार किए गए हर्बल ग़ुलाल उत्पादों का विक्रय करने के लिए आज सोमवार को जिला कार्यालय परिसर बेमेतरा में स्टॉल लगाया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर रणवीर शर्मा और सीनियर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने महिला समूह द्वारा लगाये स्टॉल का अवलोकन किया एवं समूह की महिला से उनके द्वारा किये जा रहे उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ -साथ अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, अपर कलेक्टर डॉ अनिल वाजपेयी सहित अधिकारी कर्मचारियों ने हर्बल ग़ुलाल खरीदे।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)प्रकाश भारद्वाज ने हर्बल ग़ुलाल खरीदे। महिला समूह की महिला ने बताया कि होली त्यौहार के मद्देनजर उनके द्वारा रंग-बिरंगे हर्बल गुलाल तैयार किए गए हैं, साथ ही हर्बल साबुन, हर्बल धूप, डिसवाश जेल, हेण्डवाश आदि जैसे सामग्री तैयार किया गया हैं। उन्होने बताया कि इन सामग्रियों को बेचने से अच्छी आमदनी भी प्राप्त होती है। उन्होंने बताया की आज सुबह से ही हर्बल ग़ुलाल की लगातार बिक्री हो रही इसके अभी तक अच्छी आमदनी प्राप्त हुई हैं।
