Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नोत्तर काल से होगी।
इसके बाद सदन में दो ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के विभागों से जुड़े मामलों पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा।
इसके अलावा गिरौधपुरी धाम के विकास के लिए स्वीकृत राशि में अनियमितता का मामला उठाया जाएगा. प्रधानमंत्री सड़क के जर्जर होने का भी मुद्दा उठाया जाएगा।
वहीं आज के सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. इसमें उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों से संबंधित मामलों पर चर्चा होगी।
