आरक्षक की डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल, लेनदेन के विवाद में मारपीट


बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आरक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि आरक्षक इस समय सिविल ड्रेस में था। पर उस पर वसूली करने पहुंचने के दौरान उससे मारपीट होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि आरक्षक आदतन शराबी है।मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।



मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में पदस्थ आरक्षक अजीत सिंह की सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा में एक युवक ने डंडे व हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। गाली देते हुए मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। आरोपी के अनुसार आरक्षक वहां सिविल ड्रेस में वसूली करने के लिए पहुंचा था। आरक्षक पर आरोप है कि अपने थाना क्षेत्र से बाहर जाकर भी आरक्षक लोगों को शराब गांजा बेचने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर वसूली करता था। यहां भी आरक्षक वसूली करने पहुंचा था। जिस दौरान विवाद बढ़ा और युवती व युवक ने अश्लील गालियां देते हुए डंडे व हाथ मुक्के से आरक्षक की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बीच बचाव भी करता नजर आ रहा है।

  फिर एक शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल, स्कूल टाइम में नशे में धुत्त होकर सोते मिले ग्रामीण के घर में,  महिलाओं ने पकड़ा


दूसरी तरफ सिरगिट्टी थाना में आरक्षक अजीत सिंह ने एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने दूसरे पक्ष पर अपनी बाइक रख लेने का आरोप लगाया है। आरक्षक के अनुसार दूसरे पक्ष ने उस पर 25 हजार देने पर बाइक वापस करने का दबाव बनाया है और रुपए नही देने पर बाइक बलपूर्वक रखने की बात कही है। दोनों तरफ से गंभीर बात सामने आने पर अधिकारी फूंक फूंक कर कदम रख रहें है और दोनों पक्षों के खिलाफ जांच कर जो भी दोषी पाए जाए उस पर कार्यवाही करने की तैयारी कर रहें हैं। वही आरक्षक अजीत सिंह को सिविल लाइन थाने से हटाते हुए पचपेढ़ी थाना में पदस्थ कर दिया गया हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.