मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई पदस्थापना, राज्य प्रशासनिक सेवा के अलावा स्वास्थ्य विभाग से भी नियुक्ति



रायपुर। मुख्यमंत्री सचिवालय में राजू प्रशासनिक सेवा के दो अफसर की पदस्थापना की गई है। 2015 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर और संयुक्त कलेक्टर के पद पर बिलासपुर में पदस्थ सूरज कुमार साहू को अवर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा 2015 बैच के ही राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर हितेश बघेल को बस्तर से मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में ओएसडी के पद पर पदस्थ किया गया है। आकाश गुप्ता ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल जिला जशपुर को मुख्यमंत्री का निज सहायक नियुक्त किया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.