फिर एक शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल, स्कूल टाइम में नशे में धुत्त होकर सोते मिले ग्रामीण के घर में,  महिलाओं ने पकड़ा



कोरबा। शराबी शिक्षक का वीडियो एक बार फिर वायरल हुआ है। शिक्षक  स्कूल के टाइम में शराब के नशे में धुत्त होकर एक ग्रामीण के घर सो रहे थे। जिन्हें महिलाओं ने रंगे हाथों शराब के नशे में पकड़ लिया। अब शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला ऑडियो पुराना ब्लॉक के सरभोका ग्राम स्थित सरकारी स्कूल का है। यहां शिक्षक राजेश बंजारे अक्सर शराब के नशे में धुत्त होकर  स्कूल आते है। शिक्षक को ग्रामीण महिलाओं ने नशे में धुत्त पकड़ा है। शिक्षक स्कूल के टाइम में स्कूल में पढ़ाना छोड़ शराब पीकर एक ग्रामीण के घर सो रहे थे। मौके पर गांव की महिलाओं ने पहुंचकर शिक्षक को जमकर फटकार लगाई। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी तक भी पहुंची। उन्होंने उच्च अधिकारियों को जानकारी दें उनसे मिले दिशा निर्देशों के तहत कार्यवाही की बात कही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.