Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट – जानें आज की ताजा कीमतें

नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और घरेलू स्तर पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली के कारण सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई।

???? सोने के दाम में दो दिनों की बड़ी गिरावट
• राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 400 रुपये गिरकर ₹97,620 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
• गुरुवार को इसमें 500 रुपये की गिरावट आई थी और यह ₹98,020 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
• वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 300 रुपये टूटकर ₹97,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।
• गुरुवार को यह 400 रुपये गिरकर ₹97,800 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
• बुधवार को कीमतों में थोड़ी बढ़त जरूर देखने को मिली थी, लेकिन उससे पहले पांच दिनों तक लगातार गिरावट का सिलसिला जारी था।

⚪ चांदी भी हुई सस्ती, दो दिनों में ₹4,500 की गिरावट
• चांदी शुक्रवार को 2,500 रुपये गिरकर ₹1,09,500 प्रति किलो पर आ गई।
• गुरुवार को भी इसमें 2,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी और यह ₹1,12,000 प्रति किलो पर बंद हुई थी।
• न्यूयॉर्क में हाजिर चांदी का रेट 0.75% गिरकर $36.44 प्रति औंस रहा।

  गणतंत्र दिवस पर मिला सम्मान, मगर असली चेहरा निकला काला! शिक्षा विभाग के अधिकारी की घिनौनी हरकतें उजागर!

???? अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का प्रदर्शन
• अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना 3290 डॉलर प्रति औंस के करीब रहा।

???? कीमतों में गिरावट की वजह क्या है?

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी व करेंसी विश्लेषक जतिन त्रिवेदी के अनुसार—

“फेडरल रिजर्व की आक्रामक मौद्रिक नीति और ब्याज दरों में कटौती के कोई संकेत न मिलने से सर्राफा बाजार में निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है। यही वजह है कि सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।”

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा—

“वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 0.12 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ $3294.31 प्रति औंस पर रहा। हालांकि साप्ताहिक रूप से इसमें गिरावट रही। इसके पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती है, जो इस हफ्ते 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 9 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है।”

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.