Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
एक तरफ जहां गणतंत्र दिवस पर देश के नायकों को सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षा विभाग में कार्यरत जितेन्द्र पाटले, जिन्हें हाल ही में मंत्री ओपी चौधरी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया था, अब गंभीर आरोपों में घिर गए हैं।
एक महिला ने जितेन्द्र पाटले पर अश्लील मैसेज और कॉल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पहले तो वह सरकारी नौकरी के नाम पर भरोसा जीतते हैं, फिर अपनी घिनौनी हरकतों से महिलाओं को परेशान करते हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो जितेन्द्र पाटले ने गाली-गलौज और धमकियां देना शुरू कर दिया।
अब सवाल उठता है—क्या एक ऐसा व्यक्ति, जो महिलाओं को परेशान करता है, किसी सम्मान के काबिल है? मंत्री ओपी चौधरी द्वारा दिए गए इस सम्मान पर सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या सरकार ऐसे चरित्रहीन लोगों को पुरस्कार देकर बढ़ावा दे रही है?
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है। क्या जितेन्द्र पाटले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी फाइलों में दफन होकर रह जाएगा?
