KORBA: सरायपाली खदान क्षेत्र में गन पॉइंट पर डीजल चोरी, दहशत में वाहन मालिक और चालक

कोरबा-पाली। जिले के पाली थाना क्षेत्र स्थित एसईसीएल की सरायपाली परियोजना में कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों से डीजल चोरी की गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं। ट्रक, ट्रेलर और हाइवा वाहन मालिकों के साथ-साथ चालक भी इन वारदातों से परेशान और भयभीत हैं। विरोध करने पर जान का खतरा बना रहता है, जिससे लोग खुलकर शिकायत करने से भी हिचक रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह देर रात करीब डेढ़ बजे से सुबह 4 बजे के बीच सक्रिय होता है। खदान के बाहर खड़े कोयला वाहनों को निशाना बनाया जाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक बोलेरो वाहन में पहुंचते हैं। इनमें से एक व्यक्ति चालक को हथियार के बल पर काबू में रखता है, जबकि उसके साथी वाहन से डीजल निकाल लेते हैं। चोरी किए गए डीजल को जरीकैन में भरकर आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं।

यह सिलसिला लंबे समय से जारी बताया जा रहा है, जिससे वाहन मालिकों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के बीच यह समस्या और गंभीर हो गई है।

वाहन मालिकों ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि घटना सामने आने के बाद अब प्रशासन को सक्रिय होकर ऐसे गिरोहों पर अंकुश लगाना चाहिए, ताकि खदान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.