कोरबा। भारतमाला परियोजना और उससे जुड़े मुआवजा घोटाले को लेकर प्रदेशभर में चल रही जांच के बीच अब कोरबा में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम के पहुंचने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम जिले में दस्तावेजों की जांच और इस मामले से जुड़े लोगों की भूमिका खंगालने में जुटी हुई है।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टीम ने किन-किन स्थानों पर दबिश दी है या किन व्यक्तियों को अपने रडार में लिया है। लेकिन जिले में ईडी की इस कार्रवाई की खबर से प्रशासनिक और अन्य संबंधित हलकों में हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद यह जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि जांच का दायरा कोरबा में किन तक पहुंचता है और इस मामले में आगे क्या खुलासे होते हैं।


Leave a Reply