*खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप* *कार्यवाही कर एक ही दिन में 3 जेसीबी और 16 ट्रेक्टर किए जप्त*

*कोरबा (छत्तीसगढ़)।* कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार तथा उप संचालक, खनि प्रशासन, के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की गई। कार्यवाही के दौरान खनिज रेत, गिट्टी एवं मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कुल 3 जेसीबी मशीनों एवं 16 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया गया। 1 ट्रेक्टर डौकागुडा़ से, 2 ट्रेक्टर विजयपुर व 1 ट्रेक्टर सुतर्रा से तथा ईंट से भरे 1 ट्रेक्टर को आमाखोखरा से व मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रहे 2 जेसीबी को ग्राम बिंझरा से । वहीं रेत का अवैध परिवहन कर पौडी से आ रहे 4 ट्रेक्टर, डुमरकछार से मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रहे 2 ट्रेक्टर व एक जेसीबी, जप्त वाहनों को नियमानुसार कार्यवाही हेतु जिले के विभिन्न पुलिस थानों एवं खनिज जांच चौकियों में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है। यह कार्यवाही उड़नदस्ता दल प्रभारी खनि निरीक्षक मदन साहू एवं सुभाष ठाकुर द्वारा किया गया है ।
खनिज विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही का उद्देश्य जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा राजस्व की क्षति को रोकना है। अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों एवं प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.