अदाणी फाउंडेशन की पहल से बदल रही कोरबा के गांवों की तस्वीर, शिक्षा-स्वास्थ्य और सौर ऊर्जा को मिला बढ़ावा

कोरबा, 23 मई। adanifoundation.org⁠� द्वारा ग्रामीण विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों से कोरबा जिले के कई गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। adanipower.com⁠� की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिला एवं बाल विकास और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों का लाभ अब हजारों ग्रामीणों को मिलने लगा है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पताढ़ी, सरगबुंदिया, खोड्डल, ढनढनी, उरगा समेत करीब दो दर्जन गांवों और 18 ग्राम पंचायतों में अधोसंरचना विकास के कई कार्य किए गए। इन पहलों से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

शिक्षा और खेल सुविधाओं को मिली मजबूती

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 24 गांवों के 48 सरकारी स्कूलों में 4,200 स्कूल किट्स वितरित किए गए। इनमें स्कूल बैग, नोटबुक और कंपास किट शामिल हैं। वहीं तीन गांवों के सात स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालयों का निर्माण कराया गया, जिससे 800 से अधिक विद्यार्थी और स्टाफ लाभान्वित हुए हैं।

खोड्डले और रिश्दीहापारा क्षेत्रों में स्कूल, आंगनवाड़ी और पंचायत भवनों के आसपास बाउंड्री वॉल निर्माण से सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा मजबूत हुई है। इसके अलावा 11 गांवों की 18 आंगनवाड़ियों में न्यूट्रिशन किचन, बैठक व्यवस्था और खेल सामग्री उपलब्ध कराकर उनका उन्नयन किया गया है।

ग्रामीण युवाओं को खेल और सेना भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु खेल मैदान का समतलीकरण किया गया है। साथ ही 15 स्कूलों में खेल सामग्री किट्स वितरित की गईं, जिससे 1,500 से अधिक छात्र लाभान्वित हुए हैं। आगामी जून माह से कौशल विकास केंद्र में कंप्यूटर प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं का गांव-गांव तक विस्तार

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पताढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नवीनीकरण कर उसे आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, एसी और डीप फ्रीजर से सुसज्जित किया गया है। यह केंद्र अब आसपास के 18 गांवों के 31 हजार से अधिक लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा केंद्र बन चुका है।

  BIG NEWS : कुएं में मिला SI का शव, हादसा या हत्या जांच में जुटी पुलिस

दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से डॉक्टरों की टीम गांव-गांव पहुंचकर मुफ्त इलाज और दवाइयां उपलब्ध करा रही है। बीते महीनों में 11,557 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। इसके अलावा 15 गांवों में मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 2,741 ग्रामीणों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी गई।

विशेष विजन कैंपों के जरिए ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की आंखों की जांच की गई, जबकि दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर, श्रवण यंत्र और बैसाखियों सहित 57 सहायक सामग्री वितरित की गई।

सौर ऊर्जा और बुनियादी ढांचे में सुधार

गांवों में जलभराव और अंधेरे जैसी समस्याओं के समाधान के लिए कई आधारभूत कार्य किए गए हैं। सरगबुंदिया पंचायत में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ड्रेनेज सिस्टम निर्माण से मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

ढनढनी में ‘अदाणी भवन’ नामक बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्र का निर्माण भी शुरू किया गया है, जो भविष्य में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और रोशनी बढ़ाने के लिए 14 गांवों में 64 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। वहीं देवरामाल और कुदुरमई में हाई-मास्ट सोलर लाइट स्थापित की गई है। इससे रात में आवाजाही सुरक्षित होने के साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिला है।

महिला एवं बाल विकास पर विशेष फोकस

आंगनवाड़ी केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, खेल सामग्री और न्यूट्रिशन किचन जैसी सुविधाएं विकसित होने से बच्चों और महिलाओं की उपस्थिति बढ़ी है। गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को मिलने वाली स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की निगरानी भी अब अधिक प्रभावी ढंग से हो पा रही है।

अदाणी फाउंडेशन का कहना है कि वह “कम्युनिटी फर्स्ट” की भावना के साथ स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में सतत और समग्र विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.