प्यार में मिला प्रेमिका को धोखा, प्रेमी ने कहा साथ जी नहीं सकते तो साथ मर तो सकते हैं, डायलॉग देकर प्रेमिका को जहर खिला भागा प्रेमी, हुई मौत



Bilaspur News:– दूसरी जगह सगाई करने के लिए युवक ने प्रेमिका को साथ करने का झांसा दे जहर पिला दिया और फरार हो गया। प्रेमिका की मौत के बाद आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

Bilaspur बिलासपुर।  एक दूसरे के प्यार में युवक और युवती ने साथ जीने-मरने की कसमे खाई। युवक की सगाई दूसरी जगह हो जाने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने साथ मरने की बात कहते हुए युवती को कीटनाशक पिला दिया। युवती को गंभीर स्थिति में छोड़कर युवक भाग निकला। युवती की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  ग्राम किरारी में रहने वाली मीना पटेल(22) और सुरेश साहू(26) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसी बीच युवक की सगाई दूसरी जगह पर तय हो गई। इसकी जानकारी होने पर चार अप्रैल की रात मीना और सुरेश के बीच विवाद हुआ। दूसरे दिन युवक ने मीना को मस्तूरी स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया। यहां पर उसने मीना को साथ में जी नहीं पाने की बात कही, लेकिन साथ में मरने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर मीना मरने के लिए तैयार हो गई।

युवक ने अपने साथ लाए कीटनाशक को मीना को दे दिया। मीना ने उस पर भरोसा करके कीटनाशक पी लिया। इधर उसके कीटनाशक पीते ही युवक भाग निकलाइससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। स्वजन उसे लेकर अस्पताल गए। डाक्टरों ने उसकी स्थिति देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। वहां पर मीना की मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आरोपी युवक सुरेश साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम किरारी थाना मस्तूरी को गिरफ्तार कर लिया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.