बिरगहनी मे गुरु पूर्णिमा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया



रतनपुर—  शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरगहनी मे उल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अर्जुन सिंह पैैकरा सरपंच सेमरा थे।मां सरस्वती की पूजन पश्चात समस्त गुरुओं को नमन किया गया।बाल केबिनेट के प्रधानमंत्री कु आचल ठाकुर ने मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया।इसके बाद सरपंच महोदय ने शाला के शिक्षकों को पेन प्रदान कर सम्मानित किया।इसके बाद शाला के विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान किया।


मुख्य अतिथि ने कहा- अपने गुरुओं का सम्मान करने से उनके पास के सारे ज्ञान बच्चों के पास आ जाते है।

शाला के प्रधान पाठक दिनेश कुमार पाण्डेय ने गुरु पूर्णिमा के बारे मे विस्तार से बताते हुए कहा– गुरु ही हमें भगवान का दर्शन करा सकते है।हमारे सभी अज्ञान मिटा सकते हैं।इसलिए हमें गुरु का हार्दिक सम्मान कर उनके आज्ञा का पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे शिक्षक देव कुमार लास्कर  प्रमिला लास्कर व विद्यार्थियों का सहयोग रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश पाण्डेय व आभार शिक्षा मंत्री गौतम पैकरा ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.