श्री गणेश जी एवं मौलिश्वर महादेव की महाआरती में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार हुआ शामिल

श्री गणेश जी एवं मौलिश्वर महादेव की महाआरती में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार हुआ शामिल

गणेश जी विशेष पंडाल में आज उमड़ी भीड़… अमित ने किया भोग_प्रसाद भंडारा का आयोजन

अंचल में प्रसिद्ध विशेष गणेश पंडाल में आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव की अगुवाई में महाआरती कर मौलिश्वर महादेव एवं गजानन स्वामी की विशेष पूजाअर्चना किया गया। पश्चात अमित तंबोली एवं परिवार के द्वारा आयोजित भोग प्रसाद भंडारा में अंचल के श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। इन पलों में महाआरती में शामिल अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि अमित तंबोली लगातार ग्यारह सालों से अलग अलग चीजों का इस्तेमाल कर मात्र छत्तीस इंच के सबसे छोटे पंडाल में गणेश को विराजित कर गणेशोत्सव मनाते आ रहे हैं तथा इसी क्रम में इस १२ वें साल पर शीश पेंसिल का उपयोग कर बनाए गए सबसे ३६ इंच के पंडाल में ऊपर मौलिश्वर महादेव तथा मध्य में भगवान गणपति विराजित है जिसे देखने आज लोगों का हुजूम नजर आया तथा सभी लोग महाआरती में शामिल होकर पूजन पश्चात भोगप्रसाद भंडारा का आनंद लिया।
आज इस अवसर पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के कोंडके, सोनू, रिंकू, पप्पू, सुरेश आदि कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.