छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर — ट्रांसफर आदेश अपलोड की मियाद 30 जून तक बढ़ी


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए स्थानांतरण आदेश अपलोड करने की समयसीमा बढ़ा दी है। अब विभागीय और जिला स्तर पर जारी ट्रांसफर आदेशों को 30 जून 2025 तक संबंधित वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकेगा। इससे पहले अंतिम तारीख 25 जून तय की गई थी।

???? क्या है आदेश में खास:

ट्रांसफर आदेश अब 30 जून तक अपलोड करने की अनुमतियह छूट जिला स्तर पर जारी आदेशों पर लागूअन्य शर्तें और दिशा-निर्देश पूर्ववत यथावत रहेंगेकर्मचारियों को मिली अतिरिक्त राहत, जिन्हें तकनीकी कारणों या देरी की वजह से समय पर ट्रांसफर नहीं मिल पाया था

???? सरकार का दावा:

सरकार का कहना है कि यह फैसला कर्मचारियों की सुविधा और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे ट्रांसफर नीति के तहत कोई भी कर्मचारी मौका चूकने से बचेगा।

ट्रांसफर नीति पर सवाल भी:

हालांकि ट्रांसफर को लेकर पहले ही तारीख तय थी, ऐसे में आखिरी समय में विस्तार को लेकर प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल भी उठ रहे हैं। क्या यह ढील लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश है, या फिर वाकई कर्मचारियों के हित में लिया गया कदम?

???? कर्मचारियों की मांग पूरी:

राज्यभर के कर्मचारी संगठनों ने सरकार से ट्रांसफर की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने यह छूट प्रदान की है।

  ASI-प्रधान आरक्षक समेत 154 पुलिस कर्मियों का तबादला