PM Narendra Modi Visit in Chhattisgarh:–राज्योत्सव आगमन पर कानून व्यवस्था और अन्य कार्यों में सहयोग हेतु आईएएस समेत 40 अफसरों की ड्यूटी

PM Narendra Modi Visit in Chhattisgarh:–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अन्य कार्यों में सहयोग हेतु आईएएस अफसर से लेकर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर, तहसीलदार और नायब तहसीलदार—कुल 40 अफसरों को ड्यूटी पर लगाया गया है

Raipur रायपुर।–छत्तीसगढ़ राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 1 नवंबर से 5 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन होगा। हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस बार राज्योत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को राजधानी रायपुर पहुँचेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने और सहयोग देने के लिए आईएएस अफसर समेत 40 अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रोटोकॉल के तहत अलग से ड्यूटी चार्ट जारी किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य 24 वर्ष पूरे कर चुका है और अब 25वें वर्ष में प्रवेश करने वाला है। इसी अवसर पर सरकार ने राज्योत्सव को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस बार राज्योत्सव की अवधि तीन दिनों से बढ़ाकर पांच दिनों की कर दी गई है। पांचों दिन नवा रायपुर में कार्यक्रम होंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला, खानपान, परंपरा और लोकनृत्य प्रदर्शित किए जाएंगे। राज्योत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और समापन समारोह में मुख्य अतिथि देश के उपराष्ट्रपति होंगे।

  पांच वर्षीय बालक के रूप में क्यों हुई थी बटुक भैरव की उत्पत्ति,रतनपुर के इस मंदिर की स्वयंभू प्रतिमा को काल भैरव समझते है श्रद्धालु

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर कानून व्यवस्था और अन्य कार्यों में सहयोग हेतु आईएएस अफसरों सहित राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर, तहसीलदार और नायब तहसीलदार—कुल 40 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी में शामिल प्रमुख अधिकारी हैं—आशुतोष पांडे, आईएएस, आयुक्त कोरबा नगर पालिका निगम; देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर कोरबा; संदीप अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ बिलासपुर; अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर दुर्ग; बृजेश सिंह क्षत्रिय, आयुक्त नगर पालिका निगम रायगढ़; सुनील चंद्रवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद; विनायक शर्मा, अपर कलेक्टर एमसीबी एवं अन्य।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर की रात राजधानी रायपुर पहुँचेंगे। 1 नवंबर को वे राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान नया विधानसभा भवन, शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय और शांति शिखर ब्रह्माकुमारी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी सत्य साईं अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन करवा चुके बच्चों से भी मुलाकात करेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.