पति ने गर्भवती पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा,हुई मौत, जल्लाद पति गिरफ्तार


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

पति ने गर्भवती पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पति ने गर्भवती पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर बेरहमी पूर्वक हत्या कर दी। घटना कारित कर आरोपित पति घटनास्थल से फरार हो गया। बीते शाम हुई घटना के आरोपी को तलाश कर रात तक पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में एक घर में प्रकाश मैत्री अपनी पत्नी रिंकी मैत्री के साथ पिछले दो-तीन दिनों से रह रहा था। रिंकी गर्भवती थी। गुरुवार शाम 7 बजे के लगभग पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते आरोपी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना कारित कर आरोपी प्रकाश मैत्री फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां घायल पड़ी रिंकी को लेकर अस्पताल के लिए टीम रवाना हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में रिंकी की मौत हो गई। घटना के बाद सीपत थाने में अपराध दर्ज कर पत्तासाजी पुलिस ने शुरू कर दी। देर रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.