होली पर सुरक्षा सख्त: थानों में 70 से ज्यादा बदमाशों की परेड…


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

रायपुर । आगामी होली त्योहार के दौरान अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने 11 मार्च को 70 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों और आपराधिक तत्वों को क्राइम ब्रांच में तलब किया।

अपराधियों की परेड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय की निगरानी में हुई। पुलिस अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की हुड़दंग या अपराध में संलिप्त न रहें। साथ ही, उनसे अपराधी प्रवृत्ति के अन्य व्यक्तियों की जानकारी देने को भी कहा गया।

470 से ज्यादा अपराधियों को दी जा चुकी चेतावनी
अब तक 470 से अधिक चाकूबाजों और हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस ने बुलाकर सख्त चेतावनी दी है। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि इलाके में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें और होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में सहयोग करें।