Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
कोरबा। कोरबा नगर निगम में बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी की हार के बाद पार्टी में हलचल तेज हो गई है। बगावत के चलते बीजेपी उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा, जिसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इस टीम की अगुवाई गौरीशंकर अग्रवाल करेंगे, जो सात दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करेगी।
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को नोटिस
नगर निगम चुनाव में बीजेपी पार्षद नूतन सिंह ठाकुर के समर्थन में मीडिया में दिए गए बयान को लेकर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को पार्टी ने नोटिस जारी किया है। उनसे 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

बगावत के कारण हारी बीजेपी
कोरबा नगर निगम सभापति चुनाव में बीजेपी का अधिकृत उम्मीदवार तब हार गया, जब पार्टी की स्थिति मजबूत थी। पार्टी के ही एक अन्य प्रत्याशी ने बगावत कर नामांकन दाखिल किया और 15 वोटों से जीत हासिल कर ली। कहा जा रहा है कि भाजपा ने ही अपने अधिकृत प्रत्याशी को हराने में भूमिका निभाई। इस अंदरूनी कलह के कारण बीजेपी की हार की समीक्षा के लिए यह जांच समिति बनाई गई है।
