
कोरबा। मंगलवार सुबह नकटीखार बायपास मार्ग के पास एक भीषण सड़क हादसे में बालको नगर निवासी दंपत्ति की जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ ग्राम गोढ़ी में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कचन्दा नाला के समीप एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना गंभीर था कि बहरुराम रात्रे की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।


Leave a Reply