Mahasamund Teacher News:– शराबी व्याख्याता हुआ निलंबित, कलेक्टर के प्रतिवेदन पर डीपीआई से जारी हुआ आदेश 


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

 

 

शराबी व्याख्याता के स्कूल में शराब पीकर पहुंचने पर उसका मुलाहिजा करवाया गया था। मुलाहिजा में शराब पिए जाने की पुष्टि होने पर कलेक्टर विनय लंगेह ने व्याख्याता के निलंबन का प्रस्ताव डीपीआई को भेजा था। जिसके आधार पर डीपीआई से शराबी व्याख्याता के निलंबन की कार्यवाही हुई है।

 

महासमुंद। शराबी व्याख्याता को निलंबित कर दिया गया है। महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के प्रतिवेदन पर डीपीआई से यह आदेश जारी हुआ है। शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने व्याख्याता का मुलाहिजा करवाने के निर्देश दिए थे। मुलाहिजा रिपोर्ट के अनुसार कलेक्टर ने निलंबन की कार्यवाही हेतु लोक शिक्षण संचालनालय में प्रतिवेदन भेजा था। जिसके आधार पर कार्यवाही की गई है।

 

महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर में व्याख्याता एलबी के पद पर शौकत अली पदस्थ हैं। उनके खिलाफ शराब पीकर स्कूल आने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। 22 अक्टूबर को भी व्याख्याता नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और नशे से बेसुध होकर स्कूल परिसर में ही पड़े रहे। इसकी शिकायत मिलने पर कलेक्टर विनय लंगेह ने पुलिस चौकी भंवरपुर को निर्देशित कर व्याख्याता शौकत अली का डॉक्टरी मुलाहिजा करवाया। जिसमें व्याख्याता के स्कूल के समय में शराब पिए जाने की पुष्टि हुई।

  Chhattisgarh Big Big Breaking News :–रायपुर पुलिस आयुक्त प्रणाली की लॉन्चिंग जनवरी 2026 तक टली, CM विष्णु देव साय के गोपनीय बैठक के बाद बदला फैसला

 

उक्त पुष्टि के बाद कलेक्टर विनय लंगेह ने दो माह पहले 24 अक्टूबर को व्याख्याता शौकत अली स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर ब्लॉक बसना के निलंबन का प्रतिवेदन बनाकर डीपीआई को भेजा था। जिसके आधार पर अब दो माह बाद व्याख्याता के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई। निलंबन अवधि में उनके कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला महासमुंद नियत किया गया है।