Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से कार सवार दो एसईसीएल कर्मचारियों की मौत हो गई वही दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
Korba कोरबा। खाई में कर गिरने से एसईसीएल के दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मदनपुर घाटी के पास हुआ। कार कई बार पलटी खाते हुए खाई में गिर गई। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल के चार कर्मचारी आज शनिवार की सुबह कुसमुंडा से सूरजपुर के श्रीनगर कोटपटना जा रहे थे। तभी बांगो थाना क्षेत्र के मदनपुर घाटी के पास तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई। कार कई बार पलटी खाते हुए खाई में गिरी जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने घटना को देखा और मदद की तथा पुलिस और संजीवनी 108 एंबुलेंस को बुलाया।
सूचना पाकर जब बांगो पुलिस पहुंची तो उन्हें कार के परखच्चे उड़े हुए मिले। मौके पर ही दो कार सवार कर्मचारियों की मौत हो गई थी। वही दो गंभीर रूप से घायल थे। जिन्हें पुलिस ने संजीवनी 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति और 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गोड ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गणेश प्रजापति कुसमुंडा एसईसीएल में सीपीएल विभाग में कार्यरत था। वही रुद्रेश्वर गोड केबल विभाग में कार्यरत था। मिली जानकारी के अनुसार जब कार पलटी तो दोनों कार के नीचे दब गए थे। इन दोनों के अलावा कर में सवार एसईसीएल के दो अन्य कर्मचारी बिहारी प्रजापति तथा श्याम लाल प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।
