कोरबा ब्रेक: दिनदहाड़े सर्राफा दुकान में लूट, मिर्च पाउडर छिड़क कर और चाकू मारकर भागे लुटेरे, देशी कट्टा व बाइक बरामद

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरीकला मुख्य मार्ग पर स्थित ‘राज ज्वेलर्स’ में दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों और लोगों में भारी आक्रोश और हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (टीआई) एम बी पटेल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे एक बिना नंबर की प्लैटिना मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात बदमाश राज ज्वैलर्स पहुंचे। तीनों आरोपी ग्राहक बनकर दुकान के अंदर घुसे और संचालक से चांदी के जेवर दिखाने को कहा। जेवर देखने के बहाने बदमाशों ने अचानक दुकान के कर्मचारियों और संचालक पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया और काउंटर में रखे सोने-चांदी के जेवरातों को अपने कब्जे में ले लिया। जेवर समेट कर जब लुटेरे भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी दुकान संचालक और वहां मौजूद कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। इस बीच पड़ोस के एक अन्य दुकानदार ने भी शोर सुनकर लुटेरों को दबोचने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने दोबारा मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक लुटेरे ने चाकू से हमला कर दिया और दूसरे ने दांत से काटकर कर्मचारियों को घायल कर दिया, जिससे उनकी पकड़ ढीली हो गई।

  दीपका की मित्तल इंडस्ट्रीज और मुड़ापार की आइसक्रीम फैक्टरी से नमूने जब्त, जांच के लिए रायपुर भेजे गए

समीप आते लोगों और अपनी जान आफत में फंसती देख लुटेरे लूट के कुछ असली और कुछ आर्टिफिशियल जेवरात लेकर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर पैदल ही गलियों में इधर-उधर भाग निकले। वारदात के बाद दुकान के काउंटर से बदमाशों का एक देशी कट्टा और दुकान के बाहर खड़ी उनकी प्लैटिना बाइक बरामद हुई है।

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए जिले भर में नाकाबंदी कर दी है। इसके साथ ही मौके से बरामद बिना नंबर की बाइक और देशी कट्टे के आधार पर लुटेरों सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.