Janjgir teacher news:– नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में व्याख्याता निलंबित, डीपीआई ने जारी किया आदेश


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

 

Janjgir teacher news:– नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती को घर बुलाकर जबरदस्ती व्याख्याता ने दुष्कर्म किया। मोबाइल में घटना की रिकॉर्डिंग कर युवती को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए बार-बार बुलाकर शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद अब व्याख्याता को डीपीआई ने निलंबित कर दिया है।

 

Janjgir जांजगीर। नौकरी लगवाने के नाम पर युवती को झांसे में ले दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले व्याख्याता को डीपीआई ने निलंबित कर दिया है। व्याख्याता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए व्याख्याता सूर्यकांत कश्यप को लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

नौकरी लगाने के मामले में युवती से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर वायरल करने वाले व्याख्याता सूर्यकांत कश्यप के निलंबन के आदेश डीपीआई से जारी हुए हैं। सूर्यकांत कश्यप शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल तिलई ब्लॉक अकलतरा जिला जांजगीर– चांपा में कार्यरत था। इस दौरान एक युवती ने व्याख्याता के खिलाफ कोतवाली थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में व्याख्याता ने बताया था कि वह पढ़ाई के साथ ही नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात व्याख्या तो सूर्यकांत कश्यप से हुई। सूर्यकांत कश्यप ने युवती को अच्छी कंपनी में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलवाने की बात कह झांसे में लिया।

  CG Train News: 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, नागपुर मंडल में पावर ब्लॉक का असर 13-14 फरवरी और 13-14 मार्च को रहेगी बाधा, यात्रा से पहले जरूर देखें सूची

झांसे में लेकर व्याख्याता सूर्यकांत कश्यप युवती से बातचीत करने लगा। फिर उसे नौकरी के लिए रेज्यूमे देने के बहाने अपने घर बुलाया। युवती जब व्याख्याता के घर पहुंची तब व्याख्याता ने युवती के साथ जोर– जबरदस्ती करते हुए उसे हॉल से कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार बुलाकर दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता के सब्र का बांध जब टूटा तो उसने पुलिस में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। गंभीर मामले के चलते डीपीआई दिव्या मिश्रा ने व्याख्याता सूर्यकांत कश्यप को निलंबित कर दिया।