CG Train News: 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, नागपुर मंडल में पावर ब्लॉक का असर 13-14 फरवरी और 13-14 मार्च को रहेगी बाधा, यात्रा से पहले जरूर देखें सूची

बोरतलाव–दरेकसा खंड में बॉक्स पुशिंग और RH-गर्डर लॉन्चिंग का काम

Bilaspur बिलासपुर।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने नागपुर मंडल में प्रस्तावित अधोसंरचना उन्नयन कार्य के कारण छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 पैसेंजर ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर निरस्त करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) बोरतलाव–दरेकसा सेक्शन में बॉक्स पुशिंग कार्य के तहत आरएच–गर्डर की लॉन्चिंग और डी–लॉन्चिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस कार्य को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए 13-14 फरवरी 2026 को अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसी तरह 13-14 मार्च 2026 को डी–लॉन्चिंग के दौरान भी ब्लॉक प्रभावी रहेगा। तृतीय लाइन पर भी तकनीकी कार्य प्रस्तावित है, जिससे कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा।

इन गाड़ियों का परिचालन रहेगा बंद
1. 68721
रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू – 13, 14 फरवरी तथा 13, 14 मार्च 2026 को निरस्त।
2. 68723
डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को निरस्त।
3. 68724
गोंदिया–रायपुर मेमू – 14, 15 फरवरी तथा 14, 15 मार्च 2026 को निरस्त।
4. 68741
दुर्ग–गोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
5. 68744
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
6. 68711
डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को निरस्त।
7. 68716
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को निरस्त।
8. 68715
बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को निरस्त।
9. 68714
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।

  10 दिन से लापता था युवक, मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में मिला शव...

इन ट्रेनों का संचालन रहेगा विनियमित
1. 18109
टाटा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस – 13 फरवरी एवं 13 मार्च 2026 को दुर्ग–बोरतलाव सेक्शन के बीच नियंत्रित परिचालन।
2. 18239
कोरबा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस – 13 फरवरी एवं 13 मार्च 2026 को दुर्ग–बोरतलाव खंड में विनियमित रूप से चलाई जाएगी।