Janjgir News:– जुआ में हारने के बाद सायबर ठग ने पूजा बन फेसबुक में जीता युवक का दिल, ऐंठे 25 लाख,ड्रीम गर्ल मूवी देख सूझा आइडिया

Janjgir News:– जांजगीर जिले के एक युवक को सायबर ठग ने फेसबुक पर पूजा साहू बनकर प्यार के जाल में फसाया। फिर उससे 25 लाख रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तब उसने खुलासा किया कि उसे जुआ खेलने की लत है। जिसके लिए उसे ड्रीम गर्ल मूवी देखकर यह आइडिया सूझा और उसने लड़की बनकर पीड़ित को फंसा ठगी को अंजाम दिया।

Janjgir जांजगीर। सायबर ठगी का एक अनोखा मामला जांजगीर जिले के अकलतरा से सामने आया है। जिसमें आरोपी ने लड़की की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और लड़की बन चैटिंग कर एक युवक को 25 लाख रुपए चूना लगा दिया। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तब उसने बताया कि जुआ में रकम हारने के बाद उसे रुपए की जरूरत थी। इसी दौरान उसने ड्रीम गर्ल मूवी देखी और लड़की बन किसी को प्यार के जाल में फंसा रुपए ऐंठने का आइडिया आया। जिसके बाद उसने ठगी को अंजाम दिया। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

अकलतरा थाना क्षेत्र के प्रार्थी को फेसबुक में पूजा नाम की लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। उसने फेसबुक में रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद मैसेंजर में दोनों की बातचीत होने लगी। फिर दोनों में नंबर का आदान–प्रदान हो गया है और व्हाट्सएप में भी दोनों की चैटिंग होने लगी। व्हाट्सएप में सुंदर लड़की की डीपी लगी हुई थी, इसलिए पीड़ित ठग के झांसे में आ गया। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित को अपने प्यार के जाल में फंसाया फिर उसे अपने घरेलू समस्या बतानी शुरू कर दी।

अपने प्यार के जाल में फंसा कर इमोशनल करते हुए कभी अपने माता-पिता का स्वास्थ्य खराब होने पर इलाज के लिए रकम की मांग करके और कभी अपने बहन का मुंबई के कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन करना है का बहाना करके ऑनलाइन बैंक अकाउंट फोन पे आरटीजीएस पर रकम ट्रांसफर करवाकर 25 लाख रुपए की ठगी की।

  Bilaspur news:– ट्रेन में गांजा बेचकर डेढ़ करोड़ की बनाई संपत्ति को पुलिस ने किया जब्त ,जीआरपी थाने में पदस्थ आरक्षकों के खिलाफ मुंबई के सफेमा कोर्ट में अभियोग पत्र पेश किया गया है

पीड़ित के पास रकम खत्म होने के बाद भी लगातार सायबर ठग रकम की मांग करता रहा। जिस पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने खाता नंबर तो था फोन नंबर और अन्य माध्यम से पता किया तो पता चला कि उसकी स्वप्न सुंदरी वास्तव में लड़का है।

इसकी शिकायत उसने अकलतरा थाने में की। जिस पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने एडिशनल एसपी उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी के नेतृत्व में छद्म नाम से पूजा साहू बने आरोपी की गिरफ्तारी अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक खाता नंबर के धारक के आधार पर जांच करके पूजा साहू बने करण साहू पिता जनक राम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी भाठापारा वार्ड नंबर एक थाना भाठापारा जिला बलौदा बाजार का होना बताया।

जुआ खेलने का आदि है आरोपी:–

आरोपी ने पूछता से बताया कि आरोपी जुआ खेलने का आदी है और घर वाले के द्वारा इसी आदत के कारण उसे घर से निकाल दिए हैं क्योंकि वह घर का सामान चोरी करके बेच देता था। इसके बाद उसने आरोपी को ड्रीम गर्ल मूवी देखी और ठगी करने और पैसा कमाने का आईडिया जुटाया। उसने फेसबुक पर पूजा के नाम से फर्जी आईडी बनाई और कई लोगों को फंसाने का प्रयास किया। पर आरोपी को सफलता नहीं मिली। पर पीड़ित दीपक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने पर वह उसके जाल में फंस गया और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा 25 लाख रुपए ऐंठ लिए। ठगी की रकम को जुआ खेल कर हार गया। कुछ पैसे खा पीकर खत्म कर दिया। आरोपी अपने घर से अलग रहता है, उसने ठगी के पैसे से एक पल्सर मोटरसाइकिल खरीद ली। जिसे जप्त किया गया है। आरोपी करण साहू उर्फ़ पूजा साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.