Janjgir Crime News:- होली के जश्न में शर्मनाक करतूत… कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर नाबालिगों को पिलाई, बच्चों की तबीयत बिगड़ी तो खुला राज, आरोपी गिरफ्तार”


Janjgir Crime News:- होली उत्सव के दौरान जांजगीर के ग्राम सुकली में एक युवक ने तीन नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू दरवेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास जब्त कर लिए।

Janjgir :- जांजगीर। होली उत्सव के दौरान नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने घर के सामने नाच-गाने के दौरान तीन नाबालिग बच्चों को दबावपूर्वक शराब पिला दी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक 3 मार्च 2026 को जिला अस्पताल से सूचना मिली कि ग्राम सुकली में होली के दौरान कुछ नाबालिग बच्चों को शराब पिला दी गई है, जिसके कारण वे नशे की हालत में अस्पताल लाए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बच्चों तथा उनके परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि 3 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे ग्राम सुकली निवासी सोनू दरवेश (34 वर्ष) अपने घर के सामने साउंड बॉक्स लगाकर होली के मौके पर डांस कर रहा था। इसी दौरान गांव के तीन नाबालिग बच्चे भी वहां डांस करने पहुंच गए। आरोप है कि सोनू दरवेश ने अपने घर से कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब मिलाकर बच्चों को जबरन पिला दी। शराब पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे उल्टी करने लगे, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू की और प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी कोतवाली योगिता बालिका खापर्डे को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम तुरंत ग्राम सुकली के लिए रवाना हुई।

पुलिस ने आरोपी सोनू दरवेश, निवासी इंदिरा आवास वार्ड नंबर 4 भाटापारा सुकली, को उसके घर के पास से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान वह पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास बरामद कर जब्त कर लिए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा और आरक्षक दिलीप सिंह की विशेष भूमिका रही।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.