
Janjgir Crime News:– जांजगीर में पेट्रोल पंप कर्मचारी ने पंप के 65 लाख रुपए का गबन कर जुए में हार दिया। गबन की रकम से पिता और भाई को ट्रैक्टर की किश्त और घरेलू खर्च के लिए पैसा दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Janjgir जांजगीर। बम्हनीडीह पुलिस और साइबर सेल की टीम ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी नीरज कुमार साहू और उसके पिता–भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी नीरज सारागांव रोड स्थित प्योर पेट्रोलियम पेट्रोल पंप में कार्यरत था। उसने पंप की बिक्री की रकम में से 65 लाख रुपए गबन कर जुए में हार दिए। कुछ रकम अपने पिता और भाई को ट्रैक्टर की किश्त और घरेलू खर्च के लिए दी।
पूछताछ में सामने आया कि नीरज ने पेट्रोल पंप की बिक्री राशि गबन कर अपने पिता को ट्रैक्टर की किश्त जमा करने के लिए दी। उसने एक बाइक भी खरीदी। पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक जब्त कर लिया।
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक गगन जयपुरिया ने बिक्री राशि के गबन की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी 2025 से 23 सितंबर 2025 के बीच नीरज ने योजना पूर्वक करीब 65 लाख रुपए का गबन किया। जांच में पता चला कि आरोपी के पिता लोचन प्रसाद साहू और भाई धीरज कुमार साहू ने भी सहयोग किया।
आरोपी ने बताया कि वह 2022 से पंप पर काम कर रहा था और बिक्री से लेकर बैंक में राशि जमा करने तक का काम वह संभालता था। मालिक की कम निगरानी का फायदा उठाकर उसने रकम गबन की। गबन की अधिकांश राशि जुआ–सट्टा में हार गई और कुछ रकम अपने पिता व भाई को ट्रैक्टर की किश्त भरने के लिए दी।
पुलिस ने आरोपी नीरज से 50 हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल, और पिता लोचन प्रसाद के कब्जे से एक ट्रैक्टर जब्त किया। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
टीम में शामिल अधिकारी:–
साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, एएसआई विवेक कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, राजकुमार चंद्रा, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, माखन साहू, शहबाज अहमद, श्रीकांत सिंह, प्रतीक सिंह (साइबर सेल जांजगीर), बम्हनीडीह थाना प्रभारी एसआई केपी सिंह, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, सुनील सिंह, आरक्षक जयराम बिंझवार, शैलेन्द्र राठौर, दिलीप माथूर, सचेन्द्र साहू शामिल रहे।

Leave a Reply