CG Raipur Crime News:– पुलिस का सूखे नशे पर प्रहार, फरार दो आरोपी गिरफ्तार, जमीन में दबाई हेरोइन (चिट्टा) बरामद

CG Raipur Crime News:– पुलिस का सूखे नशे पर प्रहार, फरार दो आरोपी गिरफ्तार, जमीन में दबाई हेरोइन (चिट्टा) बरामद

Raipur रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देशन एवं पश्चिमी जोन के उपायुक्त संदीप पटेल के मार्गदर्शन में अवैध और सूखे नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जमीन में दबाकर रखी 7.12 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) भी पुलिस को सौंप दी। यह कार्रवाई कबीर नगर थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में नशे की तस्करी रोकने, अवैध व्यापारियों की पहचान और पुराने मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

थाना कबीर नगर के अपराध क्रमांक 261/25 (धारा 21(B) एनडीपीएस एक्ट) में 27 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कबीर नगर फेस 01 में हरप्रीत कौर अपने घर में हेरोइन का अवैध व्यापार कर रही हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपिया हरप्रीत कौर से 16.01 ग्राम हेरोइन (कीमत ₹3,20,000) और उनके पति जोधा सिंह से 8.06 ग्राम हेरोइन (कीमत ₹1,60,000) बरामद की। इस मामले में फरार आरोपी सुखराज सिंह (भिलाई) और सत्यम चंद्राकर (डीडी नगर, रायपुर) थे।

पुलिस उपायुक्त (जोन पश्चिम) संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन पश्चिम) राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त आज़ाद चौक ईशु अग्रवाल ने थाना प्रभारी कबीर नगर को फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। लगातार खोजबीन के बाद 18 फरवरी को सुखराज सिंह एवं सत्यम चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने खारून नदी रेल्वे ब्रिज के नीचे दबाकर रखी 7.12 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमती ₹1,40,000 पुलिस को सौंप दी। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –
1. सुखराज सिंह, पिता संतोख सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी सनातन नगर, कोहका, भिलाई, सड़क नं. 14, म.नं. 14, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
2. सत्यम चंद्राकर, पिता दिलीप चंद्राकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी सुंदर नगर, वासुदेव अस्पताल के सामने, चंद्राकर काम्पलेक्स, थाना डीडी नगर, रायपुर।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.