GPM News:– धान सत्यापन के नाम पर पटवारी वसूल रहा था रकम, वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने किया निलंबित 


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

 

 

GPM News:–धान सत्यापन कार्य के लिए किसान से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया में पटवारी का वायरल हुआ था।उक्त वीडियो की जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने पटवारी को निलंबित कर दिया है।

 

 

 

जीपीएम। धान सत्यापन के दौरान पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी जांच में मामला सही पाए जाने पर कलेक्टर ने दूसरी पटवारी को निलंबित कर दिया है। मामला तहसील पेंड्रा रोड से जुड़ा हुआ है।

 

पेंड्रा रोड तहसील के पटवारी हल्का नंबर24 ग्राम खोडरी के पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू के द्वारा किसानों के धान बिक्री के दौरान पंजीयन के लिए विश्वास लेने की शिकायतें थी। पटवारी हल्का खोडरी के ग्राम ठेंगाडांड के एक कृषक से पटवारी ने धान पंजीयन के नाम पर पांच हजार रुपए की रिश्वत ली थी। जिसका वीडियो भी बनकर सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में पटवारी दस्तावेजों के साथ ही रकम लेता हुआ दिखाई दे रहा है। पैसे लेने के बाद गिन कर पटवारी ने पैसे जेब में रख लिए थे।

 

  भावना बोहरा ने विधानसभा में उठाए विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दे

उक्त मामले की जांच कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के द्वारा करवाई गई। मिली जानकारी के अनुसार पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू के खिलाफ निवास, जाति, आय, फौती नामांतरण आदि के प्रतिवेदन बनाने में भी रिश्वत मांगने की शिकायतें थी। कलेक्टर द्वारा करवाई गई जांच में सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की घटना सत्य पाई गई।

 

हल्का पटवारी मुकेश्वरनाथ साहू तहसील पेंड्रा रोड के कृत्य को गंभीर अपराध की श्रेणी में माना गया। पटवारी के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन पाते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत दंडनीय अपराध होने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय भू अभिलेख शाखा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही नियत किया गया।