तिहरे हत्याकांड का खुलासा प्रेम, शक और क्रूरता: उतियाल नदी से मिले महिला और बच्चों के शव, आरोपी रांची से गिरफ्तार


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144


| 25 जून 2025 | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम और अविश्वास की त्रासदी ने एक तिहरे हत्याकांड का भयावह रूप ले लिया। तपकरा थाना क्षेत्र की उतियाल नदी के किनारे रेत में दबे तीन शवों के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रमोद गिद्धी (36), निवासी साजबहार को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया है।


हत्या के पीछे प्रेम-संबंध और चरित्र शंका
जांच में सामने आया कि मृतका सुभद्रा ठाकुर के साथ आरोपी प्रमोद के पूर्व में प्रेम संबंध थे। कुछ समय से दोनों के बीच विवाद और चरित्र को लेकर गहरी शंका थी। इसी शक ने आरोपी को हैवान बना दिया। उसने पहले महिला का बेल्ट से गला घोंट दिया, फिर उसकी 14 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटे की भी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शवों को उतियाल नदी के किनारे रेत में दबा दिया गया। आत्मग्लानि में डूबे आरोपी ने जहर खा लिया और भागकर रांची पहुंच गया, जहां उसे टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कार्रवाई और ऑपरेशन
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में 5 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी। रांची से आरोपी को दबोचते ही उसकी हालत बिगड़ी, क्योंकि उसने पहले ही जहर निगल लिया था। पुलिस की तत्परता से उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर है।


क्या मिला घटनास्थल से?
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने उतियाल नदी के आसपास क्षेत्र में खोजबीन की।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद:
• एक महिला का शव
• 14 वर्षीय किशोरी का शव
• 6 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ।

शवों की पहचान सुभद्रा ठाकुर और उनके बच्चों के रूप में हुई।
इन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका
• उप पुलिस अधीक्षक: भावेश समरथ
• निरीक्षक: संदीप कौशिक
• उप निरीक्षक: नसरुद्दीन अंसारी
• एएसआई: हरिशंकर राम
• हेड कांस्टेबल: मिराज किस्पोट्टा व अन्य

गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी द्वारा नकद इनाम से सम्मानित किया गया है।

एसपी शशि मोहन सिंह बोले:
“तपकरा क्षेत्र में हुआ यह तिहरा हत्याकांड बेहद गंभीर था। हमने पूरी टीम को संभावित ठिकानों पर भेजा। आरोपी को समय पर पकड़ना और उसकी जान बचाना चुनौती भरा था। पूरे ऑपरेशन में हमारी टीम ने पेशेवर दक्षता दिखाई।”