“छत्तीसगढ़ बजट 2025-26: जनकल्याण और विकास को समर्पित – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव”

छत्तीसगढ़ सरकार का बजट जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी: प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट का स्वागत किया है। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास और जनकल्याण को समर्पित बजट करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और जनहितैषी साबित होगा।

किसानों, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा लाभ

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों के उत्थान को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से छत्तीसगढ़ आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी को दी बधाई

भाजपा नेता ने इस ऐतिहासिक बजट के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत को मजबूत करेगा और छत्तीसगढ़ को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा।

छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी गति

  Janjgir Crime News:- होली से पहले जिला बदर बदमाश गिरफ्तार गांजा के साथ पुलिस ने दबोचा एनडीपीएस एक्ट के तहत होगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि इस बजट में राज्य के समग्र विकास को प्राथमिकता दी गई है। सरकार की नीतियां और योजनाएं छत्तीसगढ़ को नए ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगी।

विकास के नए आयाम स्थापित करेगा बजट

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा और राज्य को विकास के नए आयाम प्रदान करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में सरकार की योजनाओं का प्रभाव हर वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में दिखेगा।