Janjgir Crime News:- होली से पहले जिला बदर बदमाश गिरफ्तार गांजा के साथ पुलिस ने दबोचा एनडीपीएस एक्ट के तहत होगी सख्त कार्रवाई



Janjgir जांजगीर। होली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ दिया है। कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गुंडा–बदमाशों की लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है। इसी कार्रवाई के दौरान बम्हनीडीह थाना क्षेत्र से एक जिला बदर बदमाश को अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया है।

पुलिस को मोबाइल के जरिए सूचना मिली थी कि रजत उर्फ गोलू दीवान पिता हरिहर दीवान, उम्र 31 वर्ष, निवासी बम्हनीडीह, अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बम्हनीडीह–बिर्रा मेन रोड के चारपारा रोड पर घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 4.774 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी रजत दीवान पहले से ही जिला बदर घोषित है। जिला दंडाधिकारी द्वारा उसे एक वर्ष के लिए जिले से निष्कासित किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह जिले में रहकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त पाया गया।

जांजगीर पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि गुंडा–बदमाश और असामाजिक तत्व त्योहारों के दौरान शांति भंग करने या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.