Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
त्रिस्तरी पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए तिथियां घोषित कर दी गई है।
Raipur रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने तिथियां जारी कर दी है। त्रिस्तरी पंचायत निर्वाचन 2024–25 के आरक्षण हेतु समय सारणी जारी की गई है। संशोधित समय सारणी जारी की गई है।
जारी समय सारणी के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही हेतु सूचना का प्रकाशन 23 दिसंबर सोमवार को होगा जो कलेक्टर द्वारा किया जाना है। जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही एवं अधिसूचना का प्रकाशन 28 दिसंबर शनिवार से 29 दिसंबर रविवार तक कलेक्टर के द्वारा किया जाना है।
जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की जानकारी प्रेषित 29 दिसंबर रविवार को कलेक्टर द्वारा किया जाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 23 दिसंबर सोमवार को संचालक पंचायत द्वारा किया जाना है। आरक्षण की कार्यवाही एवं जानकारी प्रेषित करना 30 दिसंबर सोमवार को संचालक पंचायत द्वारा किया जाना है।



