CG news:– मुठभेड़ में मारे गए 5 नक्सलियों की शिनाख्त पूरी, 28 लाख के ईनामी थे पांचों नक्सली

Kanker/ naraynpur news:– मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। डीवीसीएम मेंबर समेत 28 लाख रुपए के ईनामी नक्सली मुठभेड़ में मारे गए है।

Kanker/ naraynpur कांकेर/ नारायणपुर:– बस्तर संभाग में हुए मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। पांचों नक्सली 28 लाख रुपए की ईनामी थे। उनसे बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए है। वही मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए थे। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

15–16 नवंबर की दरमियानी रात को नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। सर्चिंग बनने के लिए टीम को 16 नवंबर की सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल पहाड़ों का फायदा उठा भाग निकले। वही सर्चिंग करने पर दो महिला माओवादी समेत 5 वर्दी धारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

वही ऑपरेशन के बाद वापसी में सच के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए दो आईईडी भी बरामद कर जवानों ने सुरक्षा मनको का पालन करते हुए निष्क्रिय किया है।

  पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी में B.Ed. और D.El.Ed. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

बरामद हथियार:–
एसएलआर राइफल एक नग, इंसास राइफल एक नग, 12 बोर रायफल दो नग, 315 राइफल एक नग, बीजीएल लांचर एक नग शाहिद अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद हुआ है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान:–

1– वनोजा मिचा कारम,डीवीसीएम, ईनामी 8 लाख
2– सुरेश गावड़े एससीएम, 5 लाख ई
3– संतोष कुरचामी, पीएम ईनामी 5 लाख

4– मनीष पद्दा, पीएम 5 लाख ईनामी

5:– पुनीता, पीएम, ईनामी:–पांच लाख

बस्तर रेंज में लगातार माओवादी विरोधी अभियान के तहत वर्ष 2024 में अब तक 67 महिला नक्सली सहित कुल 192 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके है। 782 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। वही 783 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.