Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
CG:– ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके पुत्र हरीश लखमा को पूछताछ के बाद ईडी ने किया गया है। जिला कोर्ट में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाया गया है जिससे आशंका है कि दोनों को अदालत में आज ही पेश किया जाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2000 करोड रुपए के शराब घोटाले के मामले में कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा और उनके बेटे को ईडीकिया है। ईडी के बुलावे पर कवासी लखमा अपने पुत्र हरीश लखमा के साथ पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे थे। ईडी आज देर शाम तक कवासी लखमा को अदालत में प्रस्तुत कर सकती है। रायपुर जिला न्यायालय में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाया गया है।
छत्तीसगढ़ के 2000 करोड रुपए के शराब घोटाले के मामले में पूर्व में आईएएस अनिल टुटेजा,उनके पुत्र रायपुर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, आबकारी विभाग के अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी को पूर्व में गिरफ्तार किया था। नकली होलोग्राम से शराब घोटाला करने का उन पर आरोप था। मामले में कवासी लखमा और हरीश लखमा को भी 28 दिसंबर को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।
28 दिसंबर की पूछताछ के बाद 3 जनवरी को भी ईडी ने कवासी लखनऊ और हरीश लखमा से पूछताछ की थी। दोनों दौर की पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया था। आज 15 जनवरी को दोनों को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद आबकारी घोटाले में लेनदेन के सबूत मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
