CG Encounter: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, अबूझमाड़ मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों के खिलाफ लगातार जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को नारायणपुर और दंतेवाड़ा पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया है।

घटनास्थल से जवानों ने ऑटोमेटिक हथियार एके-47, एसएलआर जैसे हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किये हैं। इस मुठभेड़ में किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस बल, DRG और अर्ध सैनिक बलों ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के ठिकाने में दबिश दी और 30 नक्सलियों को मार गिराया है।

बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों का शव लेकर शनिवार को जवान नारायणपुर मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां मारे गए नक्सलियों की शिनाख्ती की जाएगी। वहीं पिछले 8 महीनो में अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में 165 नक्सली मारे गए हैं।

नक्सलवाद का खात्मा ही लक्ष्य, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

उन्होंने कहा कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 28 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।

  कोरबा के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को क्यों नहीं दिखता यह,,,तुलसी नगर बाईपास रोड पर रोज़ लग रहा लंबा जाम, आधे से एक घंटे तक जूझ रहे लोग

https://x.com/vishnudsai/status/1842208972105035813

नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की सूचना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

अब तक 30 नक्सली मारे गए हैं, इनकी संख्या बढ़ सकती है. मौके से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। दोनों ओर से फायरिंग चल रही है। बड़ी संख्या में स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। बस्तर आईजी पुलिस सुंदर राज पी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने मारे गए संदिग्ध नक्सलियों की संख्या बढ़ने से इंकार नहीं किया है।

पहले जवानों पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू की

उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे जब सुरक्षाबल नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना वाली जगह पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने यह भी बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। क्षेत्र में रुक रुक कर गोलीबारी हो रही है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। सुरक्षाबलों ने गुरुवार को बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के अस्थायी शिविर को ध्वस्त कर दिया था और भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.