पुलिस परेड के बाद तनाव प्रबंधन विषय पर भव्य कार्यशाला का आयोजन, प्रसन्नता के रसायन का सेवन करें- मुनि सुधाकर, तनाव को भी सही दिशा में नियोजित कर लाभ उठाएं एसएसपी संतोष सिंह

पुलिस लाइन रायपुर में शुक्रवार की परेड के बाद तनाव प्रबंधन विषय पर भव्य कार्यशाला का आयोजन

प्रसन्नता के रसायन का सेवन करें- मुनि सुधाकर

तनाव को भी सही दिशा में नियोजित कर लाभ उठाएं एसएसपी संतोष सिंह

रायपुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड के बाद आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री सुधाकर जी के सान्निध्य में आज गतिमान अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह अंतर्गत अणुव्रत समिति व पुलिस प्रशासन, रायपुर द्वारा ” तनाव प्रबंधन कार्यशाला” काआयोजन पुलिस परेड़ ग्राउंड में पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के साथ विशेष रूप में एसएसपी डॉ संतोष सिंह की उपस्थिति में किया गया।


मुनि सुधाकर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक तनाव की समस्या वर्तमान युग की प्रमुख और जटिल समस्या है उससे छुटकारा पाने के लिए हमें अध्यात्म का सहारा लेना चाहिए आध्यात्मिक नियमों से तनाव प्रबंधन संभव है।

मुनि सुधाकर जी ने तनाव प्रबंधन के पांच सूत्रों की चर्चा करते हुए कहा अपने में खुश रहो दूसरों से अपनी तुलना मत करो। आगे की फिक्र एवं पीछे का जिक्र मत करो। स्वयं पर नियंत्रण रखो परिस्थिति से अधिक मन स्थिति पर ध्यान दो परिस्थितियों बदलती रहती है मनस्थिति न बदले हर परिस्थिति में मुस्कुराते रहें सोच को सकारात्मक रखें एवं इच्छाओं का परिष्कार करें वह अपनी सीमाओं को समझते हुए फल के आग्रह का चिंतन न करें।

  CG IPS Selection:– छत्तीसगढ़ के किसान की बेटी दर्शना सिंह बनी आईपीएस, मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल से की है पढ़ाई, मां है पार्षद

एसएसपी संतोष सिंह ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए प्लानिंग कर कार्य करने की सलाह दी ताकि तनाव हमारे से दूर रह सके जिससे समय का सही नियोजन हो सकेगा। तनाव को दूर करने के लिए हमें अपने कार्य क्षेत्र से हटकर भी कार्य करने चाहिए जिससे हमारा ध्यान तनाव से दूर हो कर उस क्षेत्र में लगे जैसे बागवानी, पुस्तक पढ़ना, खेल आदि। उन्होंने बताया कि दुनिया में हम अर्थात पुलिसकर्मी ही नहीं मेडिकल रिपोर्ट अनुसार लगभग पैसठ प्रतिशत लोग तनावग्रस्त है।

संचालन नरेंद्र दुगड़, स्वागत स्वर अध्यक्ष कनक चंद जैन व मंगलाचरण इंदु लोढ़ा, ललिता धाड़ीवाल के साथ कार्यशाला का सफल‌ संयोजन अरुण अग्रवाल ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.