CG Crime News:– सर्राफा कारोबारी से लूट कांड करने वाले आरोपी पहले करने वाले थे भाजपा नेता की हत्या, स्थानीय हिस्ट्रीशीटर ने सुपारी किलिंग, लूट समेत रची थी चार साजिश

CG Crime News:–बिलासपुर में सर्राफा लूट सिर्फ एक वारदात नहीं थी, बल्कि एक खतरनाक आपराधिक साजिश की परत खोलने वाली घटना साबित हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की 25 लाख में हत्या की सुपारी लेकर आए थे और शहर में अन्य लूट सेंधमारी की भी तैयारी थी। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी, हथियार और वाहन बरामद किए हैं।

bilaspur Crime News:– बिलासपुर। 17 फरवरी को शहर में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात अब साधारण अपराध नहीं रह गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला एक संगठित आपराधिक गिरोह द्वारा रची गई बड़ी साजिश का हिस्सा था। आरोपियों ने केवल लूट को अंजाम दिया, बल्कि भाजपा पार्षद एवं सब्जी के थोक व्यापारी बंधु मौर्य की हत्या की सुपारी भी ले रखी थी। इसके अलावा एक होटल व्यवसायी को लूटने और शहर की ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी की योजना भी तैयार की गई थी।

पूरे मामले का खुलासा आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने प्रेसवार्ता में किया।

एसएसपी ने बताया कि 17 फरवरी को महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर जानलेवा हमला कर उनकी कार में रखा सोना लूट लिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान की और उत्तरप्रदेश पुलिस के सहयोग से मिर्जापुर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लूट का शतप्रतिशत माल भी बरामद कर लिया गया। आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर बिलासपुर लाकर रिमांड में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

जांच में यह सामने आया कि गिरोह सबसे पहले भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की हत्या की साजिश को अंजाम देने बिलासपुर आया था। इस पूरे षड्यंत्र की कड़ी शहर के नारद उर्फ सुमित श्रीवास से जुड़ी पाई गई। उसने विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति को फोन करबड़ा कामबताकर बिलासपुर बुलाया और मोटी रकम का लालच दिया। विनोद अपने साथियों विजय लाम्बा, रिंकू, गगनदीप और आमिर के साथ शहर पहुंचा। इन्हें राजकिशोर नगर स्थित होटल सेलिब्रेशन में ठहराया गया, जहां नारद श्रीवास और राजू सोनकर के साथ बैठक हुई।

राजू सोनकर ने पार्षद बंधु मौर्य से चल रहे अपने विवाद का हवाला देते हुए 25 लाख रुपये में हत्या की सुपारी देने की बात कही और 6 लाख रुपये एडवांस भी नारद श्रीवास को सौंपे। आरोपियों को पार्षद की दिनचर्या, घर, व्यापार और आवाजाही के मार्ग की पूरी जानकारी दी गई।

18 दिसंबर को आरोपियों ने चोरी की बाइक से चांटीडीह कॉम्प्लेक्स के पास पार्षद की कार को पिस्तौल दिखाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे वाहन तेज रफ्तार से निकाल ले गए और वारदात टल गई। इसके बाद गिरोह ने हत्या की योजना फिलहाल टालने का निर्णय लिया।

  बिलासपुर रेलवे प्लेटफॉर्म के पास मिला अज्ञात व्यक्ति शव

हत्या की साजिश विफल होने के बाद सदर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी की योजना बनाई गई। त्यौहार के दौरान ढोलताशे के शोर का फायदा उठाकर तिजोरी तोड़ने की योजना थी, लेकिन तिजोरी काटने वाले व्यक्ति की उपलब्धता होने के कारण यह योजना भी टाल दी गई।

इसके बाद गिरोह ने होटल व्यवसायी लखन देवांगन उर्फ नीटी को निशाना बनाने की योजना बनाई। 20 दिसंबर को चोरी की दो मोटरसाइकिलों से पहुंचकर सुबह के समय लूट का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आरोपी रेलवे स्टेशन के पास बाइक छोड़कर ट्रेन से अनूपपुर भाग गए। वहां से पुलिस ने गगनदीप को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य फरार हो गए।

फरवरी माह में नारद श्रीवास ने एक बार फिर विनोद प्रजापति को फोन कर बिलासपुर बुलाया। इस बार उसके साथ विजय लाम्बा, करीम खान और मोनू उर्फ राहुल आए। इरफान अली भी उनसे जुड़ा। आरोपियों ने मैनपाट से मोटरसाइकिल और अकलतरा से मारुति ईको कार चोरी की। बंधु मौर्य और महालक्ष्मी ज्वेलर्स की दोबारा रेकी की गई।

17 फरवरी की रात लगभग 9 बजे जब संतोष तिवारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तब आरोपियों ने मारुति ईको से उनकी कार को टक्कर मारी। कार से उतरते ही उन पर पिस्टल तानकर बट और हथौड़ी से हमला किया गया और कार में रखा सोना लूटकर फरार हो गए।अब

तक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी:
1.
विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति, जिला अनूपपुर (.प्र.)
2.
करीम खान, जनपद बरेली (.प्र.)
3.
विजय लाम्बा, पूर्वी दिल्ली
4.
मोनू उर्फ राहुल, नोएडा
5.
इरफान अली, जिला बिलासपुर (..)
6.
नारद उर्फ सुमित श्रीवास, बिलासपुर
7.
राजू सोनकर, बिलासपुर

बरामद संपत्ति:
05
लाख 33 हजार रुपये नगद
06
धारदार चाकू
01
देशी कट्टा
01
जिंदा कारतूस
06
मोबाइल फोन
01
मारुति ईको कार
01
रेनॉल्ट क्विड कार
01
महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन

दर्ज प्रकरण:
1.
संतोष तिवारी के साथ लूटथाना सरकंडा, बिलासपुर
2.
लखन देवांगन के साथ लूट प्रयासथाना सरकंडा
3.
बंधु मौर्य की हत्या लूट की साजिशथाना सरकंडा
4.
पुलिस पर हमला फरारीथाना अहरौरा, जिला मिर्जापुर (.प्र.)

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की भी जांच जारी है। शहर में बाहरी आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।