CG Crime News:– पुरानी रंजिश में युवक की हत्या का पर्दाफाश, सात आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

CG Crime News:– पुरानी रंजिश में युवक की हत्या का पर्दाफाश, सात आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Balodabazar News:– बलौदा बाजार जिले के ग्राम खटियापाटी में हुई युवक की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस वारदात में पुलिस ने एक अपचारी बालक सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक पर लात-घूंसे, डंडे और चाकू से हमला कर उसकी निर्दयता से हत्या कर दी थी।

बलौदाबाजार। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खटियापाटी में 17 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग साढ़े सात से साढ़े आठ बजे के बीच पंचायत भवन चौक पर कुछ युवकों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने हरीश शायर उर्फ भका पर हमला कर दिया। पहले लात-घूंसों और डंडे से पिटाई की गई, फिर जान से मारने की नीयत से चाकू से पेट में वार कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बीच-बचाव करने आए दीप कुर्रे और साहिल शायर पर भी आरोपियों ने हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने खुद जांच की कमान संभाली। उन्होंने सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों, गवाहों के बयान और घटनास्थल से जुटाए गए प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने पहले दो आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनमें एक अपचारी बालक शामिल था। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर बाकी पांच आरोपियों की पहचान कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर मिलकर सुनियोजित ढंग से हत्या की साजिश रची थी। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
1. योगेश सेन (25 वर्ष), निवासी ग्राम खटियापाटी
2. चूड़ामणी उर्फ अजय साहू (25 वर्ष), निवासी ग्राम खटियापाटी
3. राहुल साहू (20 वर्ष), निवासी ग्राम खटियापाटी
4. मनीराम भारद्वाज (35 वर्ष), निवासी ग्राम सुढेली
5. जनीराम भारद्वाज (29 वर्ष), निवासी ग्राम सुढेली
(एक अपचारी बालक सहित कुल सात आरोपी गिरफ्तार

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.