CG Crime News:– पति–पत्नी की डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी, भतीजे और मामा ने मिलकर दी वारदात को अंजाम

Crime News:– पति–पत्नी की डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी, भतीजे और मामा ने मिलकर दी वारदात को अंजाम

Crime News:–  जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। मृतक दंपत्ति की लाशें घर के बाहर मिलने से सनसनी फैल गई थी। जांच के बाद पुलिस ने पाया कि हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि मृतक के भतीजे और उसके रिश्ते के मामा ने की थी। पैसों के पुराने विवाद और आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Raigarh रायगढ़। थाना घरघोड़ा के ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा में हुए दंपत्ति हत्याकांड का पर्दाफाश कर पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है। जानकारी के मुताबिक इस घटना के पीछे पुराना झगड़ा और पैसों का विवाद ही मुख्य कारण रहा। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक दंपत्ति गुरबार सिंह राठिया (43) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30) की हत्या उनके ही भतीजे ओमप्रकाश राठिया (32) और उसके रिश्ते के मामा भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया (20) ने मिलकर की थी। दोनों ने स्वीकार किया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने यह योजना बनाई थी।

बीते बुधवार को जब दोनों के शव घर के बाहर पड़े मिले, तब गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पूछताछ में सामने आया कि मंगलवार रात दोनों आरोपी गुरबार सिंह के घर पहुंचे थे, जहां आपसी बातचीत के दौरान विवाद हुआ। गाली–गलौज और मारपीट के बाद दोनों ने डंडे, लात-घूंसों से हमला कर दंपत्ति की हत्या कर दी।

आरोपियों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले मृतक गुरबार सिंह और आरोपी भगलु के पिता के बीच झगड़ा हुआ था, जिसे लेकर उनके बीच रंजिश कायम थी। इसके अलावा लगभग दो वर्ष पहले छह हजार रुपए के गुमशुदा पैसे को लेकर भी विवाद हुआ था। मृतक को शक था कि ओमप्रकाश ने पैसे रख लिए हैं, इसी बात ने दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव बढ़ाया। उसी रंजिश के कारण दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।

घटना वाली रात खाने–पीने के बाद कहासुनी बढ़ी तो दोनों आरोपियों ने डंडे और हाथ–पैर से हमला कर दंपत्ति को बेहोश कर दिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से डंडा और मोबाइल फोन बरामद किया है।

दोनों आरोपी —
1) भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया (20 वर्ष) पिता शिवप्रसाद राठिया
2) ओमप्रकाश राठिया (32 वर्ष) पिता सेतराम राठिया, निवासी ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा, थाना घरघोड़ा — को गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थी बलराम राठिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.