
CG Crime News:– भाजयुमो नेता पर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज
CG Crime News:– दुर्ग में भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े एक नेता के खिलाफ शादी का झांसा देकर शोषण और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर लगातार दबाव बनाया। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Durg दुर्ग। स्मृति नगर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है। आरोप है कि भाजयुमो पदाधिकारी ने विवाह का वादा कर युवती से लंबे समय तक संबंध बनाए और फिर उसे धोखा दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विवाह का झांसा देकर शोषण
पीड़िता का कहना है कि दुर्ग जिले के डिपरापारा (पोटिया) निवासी मुकेश सोनकर ने उसे प्रेम और शादी का भरोसा दिलाकर संबंध बनाए। इस दौरान उसने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया और लगातार भरोसा दिलाता रहा कि वह विवाह करेगा।
अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल
युवती ने बताया कि आरोपी ने पहले तो शादी का बहाना बनाकर संबंध बनाए और फिर उसका आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर लिया। इसके बाद आरोपी उसी वीडियो को दिखाकर धमकी देता रहा और दबाव में जबरन संबंध बनाता रहा।
शादी की मांग पर मारपीट
पीड़िता ने यह भी कहा कि जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो उसने उसके साथ मारपीट की। लगातार डराने-धमकाने और प्रताड़ित करने का सिलसिला चलता रहा।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर धारा 69, 115 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
भाजयुमो से संबंध की जांच
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी भाजयुमो से जुड़ा है। हालांकि संगठन में उसकी भूमिका और पद की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।
भाजपा संगठन का बयान
भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत यादव ने कहा, “मुझे इस घटना की जानकारी नहीं है। मुकेश सोनकर को मैं जानता हूँ, लेकिन संगठन में उसका कोई पदाधिकारी होना मेरे संज्ञान में नहीं है।”

Leave a Reply