CG Breaking news:–डैम घूमने गई नाबालिक से गैंगरेप,  वीडियो भी बनाया,तीन गिरफ्तार


बालोद। बालोद जिले से नाबालिक के गैंगरेप की एक बड़ी खबर सामने आई है। घूमने गई नाबालिक लड़की के साथ तीन आरोपियों ने दुष्कर्म किया।  पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।  मामले में एक आरोपी नाबालिक है मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के रजही डैम में एक नाबालिग युवती को एक नाबालिग लड़का घुमाने के बहाने लाया था। डैम घूमाने के बहाने  ले जाकर उनसे दुष्कर्म किया। दो ग्रामीण युवक ने इस दौरान दोनों को देख कर वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों ग्रामीण युवकों ने भी नाबालिग के साथ बारी– बारी रेप किया।

घर लौटकर नाबालिग युवती ने अपने माता– पिता को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन नाबालिग को ले दल्लीराजहरा थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्यवाही में जुट गई। 

मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने  नाबालिग और दोनों बालिग युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुटी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.