C.G. news:– सिम्स और जिला अस्पताल में मिलेगी व्हाट्सएप से पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट, कलेक्टर और निगमायुक्त ने किया दोनों अस्पतालों का औचक निरीक्षण

Bilaspur news:– कलेक्टर अवनीश शरण और निगम आयुक्त अमित कुमार ने आज सिम्स और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान पैथोलाजी जांच रिपोर्ट मरीजों को
व्हाट्सएप से प्रदान करने के निर्देश उन्होंने दिए।

Bilaspur बिलासपुर। आज संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिम्स और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कलेक्टर अवनीश शरण और निगम कमिश्नर अमित कुमार ने किया। इस दौरान कलेक्टर ने दोनों अस्पतालों के प्रबंधन को निर्देशित किया कि पैथोलॉजी जांच की रिपोर्ट प्राप्त करने हेतु मरीजों को भागदौड़ करना ना पड़े, इसकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए पैथोलाजी जांच रिपोर्ट मरीजों को दिए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के बाद यह व्यवस्था पहले जिला अस्पताल में शुरू होगी उसके कुछ दिनों बाद सिम्स अस्पताल में भी इसे लागू किया जाएगा।

कलेक्टर अवनीश शरण लगातार सिम्स अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरस्त करने निरीक्षण कर रहें हैं। कलेक्टर ने आज फिर निगम आयुक्त अमित कुमार के साथ सिम्स अस्पताल का जायज़ा लिया। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं में वृद्धि के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों को देखा। विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की। अस्पताल से मिल रहे भोजन, इलाज और दवाइयों की जानकारी ली। मरीजों के सुविधा पूर्वक आने – जाने के लिए 6 लिफ्ट हैं। इनमें से 5 चालू हालत में हैं। एक बंद पड़े लिफ्ट को 2 दिन में सुधारने के निर्देश दिए। दो और लिफ्ट के लिए सिविल वर्क को 1 माह में पूर्ण करने कहा।

  अदालत में हंगामा: कथावाचक की पेशी के दौरान मची अफरा–तफरी, पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कीं

परिजन शेड के किनारे ड्रेनेज को ठीक करने को भी कलेक्टर ने ठीक करने कहा है। उन्होंने लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, ट्रायज, गार्डन, किचन शेड, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधीक्षक कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। डॉक्टरों से मौसमी बीमारियों के संक्रमण की जानकारी लेकर तत्परता से इलाज करने के सख्त निर्देश दिए। सिम्स अस्पताल के बाद कलेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हमर लैब और बर्न यूनिट को जल्द शुरू करने बाकी काम जल्द पूर्ण करने को कहा है। आपातकालीन वार्ड 1में मरीजों के लिए 1 एसी की स्वीकृति दी। देवरी खुर्द के उस बच्चे की इलाज का जायज़ा लिया, जिसे आवारा कुत्ते के काटने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भरती किया गया है। उन्होंने उनके माता - पिता से घटना की जानकारी ली और पूरा इलाज करा लेने के बाद ही छुट्टी लेने की समझाइश दी। उन्होंने जिला अस्पताल में पैथोलॉजी रिपोर्ट व्हाट्सएप में देने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को अनावश्यक बार बार आने जाने की परेशानी न हों। सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल पैथोलॉजी विभाग में 96 प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध है। लगभग 150 मरीजों की 500 प्रकार की जांच हर रोज की जाती है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन 300 मरीज इलाज कराने आते हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.