एडिशनल एसपी, डीएसपी को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जमकर लगाई फटकार..


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

रायपुर -वेतन, प्रमोशन और जमीन मांगने गए एडिशनल एसपी, डीएसपी को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जमकर सुना दिया छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी बुके और खुशामदी अनुरोध पत्र लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा को गृह मंत्री बनने की बधाई देनें गए थे। उन्होंने कई सारी मांगों के लास्ट में लिखा था… आपकी सहृदयता से संबल पाकर एसोसियेशन पूर्ण आशान्वित है कि आप हमारी मांग पूरी करेंगे। मगर गृह मंत्री ने उन्हें खरी- खरी सुना दिया। बोले… मेरी प्रायरिटी कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल हैं।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार में विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। विभाग के तौर पर उन्हें गृह, पंचायत और तकनीकी शिक्षा की कमान सौंपी गई है। विजय शर्मा विष्णुदेव सरकार के तेज-तर्रार मंत्री माने जाते हैं। हिन्दी, अंग्रेजी पर बराबर कमांड होने के साथ ही ओजस्वी वक्ता हैं… दबंगई से अपनी बात रखते हैं। गृह मंत्रालय संभालने के बाद राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पहली बार उन्हें बुके आदि लेकर पूरे तामझाम के साथ बधाई देने पहुंचे थे।

एसोसियेशन के लगभग सभी पदाधिकारियों के साथ। मगर जैसा सोचकर गए थे, वैसा हुआ नहीं। पुष्पगुच्छ और बधाई की औपचारिकता पूर्ण होने के बाद एसोसियेशन जब अनुरोध पत्र सौंपकर नवा रायपुर में जमीन, वेतनवृद्धि और प्रमोशन का आग्रह किया तो डिप्टी सीएम के चेहरे की भाव भंगिमा बदल गई। पुलिस अधिकारियों से उन्होने दो टूक कहा, मुझे अच्छी तरह पता है आपलोग कमजोर नहीं, सभी आर्थिक दृष्टि से मजबूत हैं। हमारी पहली प्रायरिटी हजारों की संख्या में अभावों के बाद भी दिन रात ड्यटी बजा रहे, कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल हैं। कई कांस्टेबल हमारे दोस्त हैं। उनके पास रहने के लिए घर नहीं है। डिप्टी सीएम के इस कथन पर रापुसे अधिकारी सकपका गए। और झेंपे भी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.